फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss express will on these seven seats

इन सात सीटों पर आरएसएस ने जाहिर की थी अपनी मंशा

Sat, 28 Jan 2017 10:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
rss express will on these seven seats
डेमो
भाजपा के टिकट बंटवारे में संघ ने भी अपने कुछ पसंदीदा लोगों को प्रत्याशी बनाने की सूची भाजपा के संसदीय बोर्ड को दी थी। कहा जा रहा है कि उसमें से अधिकतर सीटों पर तवज्जो नहीं दी गई। 
विज्ञापन


पता चला है कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कुल 52 सीटों में से संघ ने सात सीटों पर अपनी पसंद के प्रत्याशियों की सूची दी थी। जिसमें एक महानगर, एक देहात जनपद बाकी बुंदेलखंड की कुछ सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि जिन सीटों पर संघ अपने प्रत्याशी चाहता था, अब वहां से घोषित प्रत्याशियों को संघ की तरफ से कोई तवज्जो भी नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं, संघ के हिसाब से टिकटों का वितरण नहीं होने से उसने फिलहाल सभी के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस दिन प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी, उस दिन बिठूर क्षेत्र से कुछ लोग अपना विरोध दर्ज कराने संघ कार्यालय पहुंचे थे। उसके बाद से अब वहां सन्नाटा है। बताया जा रहा है कि उसके बाद वहां जाने वालों को मना कर दिया। इसी वजह से नाराज लोग अपना गुस्सा उतारने प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed