Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 7.62 lakh will be spent on educating out-of-school children.

Kanpur News: आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पढ़ाने में खर्च होंगे 7.62 लाख रुपये

Thu, 12 Nov 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rs 7.62 lakh will be spent on educating out-of-school children.
कानपुर। पढ़ाई से वंचित बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें उम्र के अनुरूप कक्षा के स्तर तक पहुंचाने के लिए जिले में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत संचालित इस अभियान पर 7.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शैक्षिक सत्र 2026-27 में यह प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिला स्तर पर तैयार किए गए 55 मास्टर ट्रेनर पहले प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद विकासखंडों में जाकर नोडल शिक्षकों और विशेष प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण तीन दिन का होगा। प्रत्येक प्रतिभागी पर 600 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें भोजन और जलपान के लिए 450 रुपये, प्रशिक्षण मॉड्यूल की छायाप्रति के लिए 100 रुपये और स्टेशनरी के लिए 50 रुपये निर्धारित हैं। प्रशिक्षण सामग्री के लिए जिला और प्रत्येक ब्लॉक को अलग-अलग एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में और नोडल शिक्षकों व विशेष प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण बीआरसी में होगा। बीएसए को तीन दिन में ब्लॉकों के लिए धनराशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हाउसहोल्ड सर्वे से चिह्नित किए जाते हैं बच्चे
आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान हाउसहोल्ड सर्वे के माध्यम से की जाती है। शारदा पोर्टल पर संबंधित विद्यालय के स्तर से इनका ब्योरा दर्ज किया जाता है। इसके बाद बच्चों को उनकी उम्र और शैक्षिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। शारदा संघनित पाठ्यक्रम के तहत बच्चों को किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed