{"_id":"6602916580b0f3624d0c3763","slug":"rs-6-25-lakh-recovered-from-businessmans-car-he-was-going-to-delhi-with-his-wife-police-said-action-will-be-2024-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: कारोबारी की कार से 6.25 लाख बरामद, पत्नी के साथ जा रहा था दिल्ली, पुलिस बोली- नियमानुसार होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: कारोबारी की कार से 6.25 लाख बरामद, पत्नी के साथ जा रहा था दिल्ली, पुलिस बोली- नियमानुसार होगी कार्रवाई
Tue, 26 Mar 2024 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 26 Mar 2024 03:38 PM IST
सार
Hardoi News: कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि बरामद रकम को चुनाव सेल के जरिए कोषागार में जमा कराया जाएगा। अगर आशीष बाद में कोई साक्ष्य और अभिलेख दे पाएंगे, तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कार से मिले पौने छह लाख रुपये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदेाई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हैबतपुर गांव के पास वाहनों की जांच के दौरान एक कारोबारी की कार से पुलिस को पौने छह लाख रुपये मिले हैं। कारोबारी फौरी तौर पर पुलिस को रुपयों के संबंध में कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। ऐसे में रुपये चुनाव सेल के जरिए कोषागार में जमा कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाल नारायण कुशवाहा मंगलवार दोपहर हैबतपुर के पास वाहनों की जांच का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक कार की तलाशी ली गई, तो इसमें पौने छह लाख रुपये मिले। पूछताछ के दौरान कार सवार ने बताया कि वह पिहानी कोतवाली क्षेत्र के चठिया बुजुर्ग गांव का रहने वाला है और दिल्ली में कारोबार करता है।
विज्ञापन
अपना नाम आशीष मिश्रा बताया। कहा कि होली में पत्नी स्नेहा मिश्रा के साथ गांव आया था और वापस दिल्ली जा रहा है। उसने पुलिस को बताया कि आईटी संबंधी कारोबार के साथ ही सीसीटीवी लगाने, इंटीरियर का कारोबार भी करता है। रुपये भी उसने कारोबार संबंधी ही बताए हैं।
विज्ञापन
नियमानुसार होगी विधिक कार्रवाई
हालांकि, जब पुलिस ने रुपये के स्रोत के बारे में पूछा, तो आशीष कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि बरामद रकम को चुनाव सेल के जरिए कोषागार में जमा कराया जाएगा। अगर आशीष बाद में कोई साक्ष्य और अभिलेख दे पाएंगे तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।