2,192 करोड़ रुपये से साफ होगी गंगा, कानपुर जोन के लिए एनएमसीजी ने परियोजनाओं को दी मंजूरी
गंगा को सबसे ज्यादा प्रदूषित करने वाले कानपुर में अब स्थिति बदलने जा रही है। सरकार ने इस शहर में सीसामऊ नाले का रुख मोड़कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की ओर ले जाने के बाद अब पूरे शहर में सीवरेज इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित और परिचालित करने के लिए निजी क्षेत्र की एक कंपनी के साथ करार किया है।
The National Mission for Clean Ganga (NMCG) under the Namami Gange programme has sanctioned projects worth Rs 2,192 crore for Kanpur zone to prevent the flow of sewage water into the river. pic.twitter.com/4Ebib2zBvU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) December 23, 2018
गंगा अपेक्षा के अनुकूल निर्मल नजर आना शुरू हो जाएगी
उत्तर प्रदेश में गंगा सफाई से जुड़ी 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 73 परियोजनाओं पर काम चल रहा है जिनमें से 13 परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है। सरकार गंगा को निर्मल ही नहीं अविरल भी बना रही है और इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और अगले साल मई तक गंगा अपेक्षा के अनुकूल निर्मल नजर आना शुरू हो जाएगी।