फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 10 lakh stolen from cashier's counter in PNB

पीएनबी में कैशियर के काउंटर से 10 लाख रुपये चोरी

Sun, 05 Sep 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh stolen from cashier's counter in PNB
कन्नौज: पंजाब नेशनल बैंक की सरायमीरा शाखा में दाखिल होता चोर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पंजाब नेशनल बैंक की सरायमीरा शाखा में कैशियर के काउंटर से चोर ने दिनदहाड़े दस लाख रुपये पार कर दिए। इसके बाद वह भीड़ के बीच से निकल गया। खुद कैशियर को चोरी की जानकारी दो घंटे बाद हो पाई। सीसीटीवी फुटेज में टोपी और मास्क पहने युवक रुपयों से भरा थैला लेकर निकलता दिखा है। पुलिस को युवक का एक और साथी भी होने का शक है। एसपी, एएसपी, स्वाट टीम ने पहुंचकर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की यह शाखा शहर के अशोक नगर मोहल्ले में है। दोपहर बाद लगभग चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि बैंक में दस लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस पहुंची तो काफी संख्या में लोग मौजूद थे। बैंक वालों ने एहतियातन चैनल को बंद करा लिया था। थोड़ी देर में एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, स्वॉट टीम पहुंच गई। घटना की जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक सुनील कुमार पाल ने बताया कि कैशियर अभय को एक ग्राहक को रुपये देने थे। वह थैले में रखे रुपये खोजने लगे। थैला नहीं मिला। इसमें दस लाख रुपये थे। काफी तलाश के बाद पता न चलने पर मुझे सूचना दी। इसके बाद सभी लोगों को रोक लिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें युवक रुपयों से भरा थैला ले जाते दिखाई दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. अरविंद कुमार और कोतवाल विकास राय ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें टोपी और मास्क पहने युवक अंदर आता और करीब एक घंटे बाद थैला लेकर भीड़ के बीच से निकलता दिखाई दिया। पुलिस को शक है कि उसके साथ जाता युवक भी उसका साथी हो सकता है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed