फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RPF Director General Visits Kanpur for the First Time; Conducts Inspection and Approves Permanent Holding Area

Kanpur News: आरपीएफ की महानिदेशक पहली बार पहुंचीं कानपुर, निरीक्षण कर स्थाई होल्डिंग एरिया पर लगाई मुहर

Thu, 23 Apr 2026 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
RPF Director General Visits Kanpur for the First Time; Conducts Inspection and Approves Permanent Holding Area
निरीक्षण करतीं रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा। - फोटो : संवाद
कानपुर। रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने बुधवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थायी होल्डिंग एरिया के निर्माण को मंजूरी दी। यह होल्डिंग एरिया दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन



आरपीएफ डीजी पहली बार कानपुर आईं थी। उन्होंने आरपीएफ पोस्ट, स्टेशन परिसर, पार्किंग, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। डीजी ने आउटर पर होने वाली लूट की घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए। ट्रेनों में चेन पुलिंग रोकने के लिए स्पेशल स्कॉट चलेगा।
विज्ञापन


पत्थरबाजी की घटनाएं रोकने के लिए आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी बैरक का भी दौरा किया। आरपीएफ बैरक में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सुरक्षा सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ जवानों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल स्टेशन के दोनों छोर पर कुल चार हजार स्क्वायर मीटर में स्थायी होल्डिंग एरिया बनेंगे। कैंट साइड पर गेट नंबर एक पर ढाई हजार स्क्वायर मीटर में यह दीपावली तक तैयार होगा। सिटी साइड पर डेढ़ हजार स्क्वायर मीटर में नई बिल्डिंग बनने पर भूतल में चालू होगा। यहां शौचालय और टिकट काउंटर जैसी सुविधाएं होंगी। इससे यात्रियों की भीड़ अनावश्यक रूप से प्लेटफॉर्म पर नहीं जाएगी।


डीजी ने आउटर पर लूट रोकने और ट्रेनों में चेन पुलिंग पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल स्कॉट चलाने के निर्देश दिए। पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क पर निकल रही बरात में आतिशबाजी कर रहे कुछ युवकों को भी रुकवाया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया और पटाखों पर पानी डाला। आरपीएफ डीजी के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed