फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   RPF constable saved passenger's life, incident captured in CCTV

मसीहा बना आरपीएफ जवान: सामान लेकर ट्रेन में चढ़ रहे यात्री का फिसला पैर, कांस्टेबल ने बचाई जान, CCTV में कैद

Mon, 17 Apr 2023 11:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Apr 2023 11:50 AM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में एक कांस्टेबल यात्री के लिए मसीहा बनकर आया। पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में जाने से पहले ही आरपीएफ के कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर यात्री को बचा लिया। 

विज्ञापन
RPF constable saved passenger's life, incident captured in CCTV
कांस्टेबल ने बचाई जान यात्री की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में रेलवे स्टेशन फफूंद पर उस समय यात्रियों की सासें थम गईं, जब संगम एक्सप्रेस में सामान लेकर चढ़ रहे यात्री का अचानक पैर फिसल गया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में जाने से पहले ही आरपीएफ के कांस्टेबल ने उसे बचा लिया। जान बचने पर यात्री ने आरपीएफ जवान की सराहना की। 
विज्ञापन


वाकया औरैया जिले के रेलवे स्टेशन फफूंद का है। यहां यात्री सुरक्षा एवं चेन पुलिंग रोकथाम की ड्यूटी पर कांस्टेबल लोकेश कुमार तैनात था। रात लगभग 10:57 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर 14163 अप संगम एक्सप्रेस आकर रुकी। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन चली तो एक यात्री कोच संख्या एस- 4 में पानी व कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर दौड़कर चढ़ रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक यात्री का पैर फिसल गया। वह प्लेटफार्म व गाड़ी के मध्य फंसने ही वाला था कि कांस्टेबल लोकेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर यात्री का हाथ खींच लिया। जान बचने पर मुजफ्फर नगर जिला के 1037 लदावाला निवासी यात्री अरशद पुत्र इशाक ने कांस्टेबल को धन्यवाद दिया। अरशद ने बताया कि वह प्रयागराज से मेरठ की यात्रा कर रहा था। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यात्रियों ने कांस्टेबल की सजगता की तारीफ की है। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि कांस्टेबल की सजगता के कारण यात्री की जान बची। संबंधित जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed