{"_id":"6992b939cfaf1107f4057122","slug":"royal-arrangements-for-goats-birthdays-guests-invited-by-distributing-cards-in-hardoi-village-flocks-to-feast-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unique Celebration: बकरियों के बर्थडे पर शाही इंतजाम, हरदोई में कार्ड बांटकर बुलाए मेहमान, दावत में उमड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unique Celebration: बकरियों के बर्थडे पर शाही इंतजाम, हरदोई में कार्ड बांटकर बुलाए मेहमान, दावत में उमड़ा गांव
Mon, 16 Feb 2026 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:59 AM IST
सार
Hardoi News: गौरा डांडा गांव में पशुपालक लालाराम ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रामायण पाठ, डीजे और 200 लोगों की दावत के साथ यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
स्वीटी और मोनिका के जन्मदिन पर पार्टी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जहां आज के दौर में लोग अपनों की सुध लेना भूल रहे हैं। वहीं हरदोई के एक पशुपालक ने बेजुबानों के प्रति प्रेम की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। सदर तहसील के गौरा डांडा गांव में लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो बकरियों स्वीटी और मोनिका का जन्मदिन किसी राजकुमारियों की तरह मनाया।
विज्ञापन
यह जन्मदिन कोई साधारण पार्टी नहीं, बल्कि एक पूर्ण धार्मिक और मांगलिक उत्सव था। लालाराम ने बाकायदा कार्ड छपवाकर गांव वालों को न्योता दिया। उत्सव की सफलता के लिए घर में रामायण और भागवत पाठ का आयोजन कराया गया। स्वीटी और मोनिका को नहलाकर नए वस्त्र पहनाए गए और फूलों की मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
डीजे की धुन और 200 लोगों की दावत
जन्मदिन का जश्न तब परवान चढ़ा, जब गांव की गलियां संगीत से गूंज उठीं। डीजे की धुनों पर बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने जमकर नृत्य किया। पूरा गांव इस अनोखे जश्न का साक्षी बना। उत्सव के अंत में लालाराम ने करीब 200 मेहमानों के लिए शानदार दावत का इंतजाम किया था। लालाराम के लिए स्वीटी और मोनिका महज जानवर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं।