फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rovers, County, and Yashraj Club Win Matches in KDMA Cricket League

Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में रोवर्स, काउंटी व यशराज क्लब जीते मैच

Fri, 10 Apr 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rovers, County, and Yashraj Club Win Matches in KDMA Cricket League
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को रोवर्स क्लब ने कानपुर क्रिकेटर्स को और काउंटी क्लब ने अमर क्लब को छह-छह विकेट से हराया। तीसरे मैच में यशराज क्रिकेट एकेडमी ने सिटी क्लब को 31 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 33.1 ओवर में 181 रन बनाए। टीम से समन्वय दीक्षित ने 50, शशांक अवस्थी ने 32, आकाश त्रिवेदी ने 23 रन बनाए तो गेंदबाजी में विकास यादव ने तीन, अभिषेक यादव और युवराज पांडेय ने दो-दो विकेट लिए। वहीं रोवर्स क्लब ने 25.3 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाकर मैच जीता। टीम से युवराज पांडेय ने 52, आदेश कुमार और अभिषेक ने 35-35 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवा सिंह ने तीन, प्रशांत ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर हुए दूसरे मैच में अमर क्लब ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन बनाए। टीम से आकाश कुमार ने 48 रन बनाए तो गेंदबाजी में लक्ष्य पाल ने तीन, प्रियांशु पाल ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं काउंटी क्लब ने 17.3 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीता। टीम से आशीष कुमार ने 59, दीपांशु ने 35 रन बनाए तो गेंदबाजी में अनिरुद्ध ने दो को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए तीसरे मैच में यशराज क्लब ने 30 ओवर में 188 रन बनाए। टीम से आदित्य सिंह ने 31, नितिन अवस्थी ने 27, अविनाश यादव ने 26 रन बनाए तो गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने तीन, उत्कर्ष शर्मा ने दो विकेट लिए। वहीं सिटी क्लब की पूरी टीम 31 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। टीम से मोहित तिवारी ने 58 व प्रियांशु गुप्ता ने 33 रन बनाए तो गेंदबाजी में कौशिक सिंह ने चार, समीर सिंह व आदित्य सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed