{"_id":"67ec46a6771a301d360acda3","slug":"rovers-club-won-the-match-due-to-aadeshs-century-kanpur-news-c-362-1-ka11003-121455-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आदेश के शतक से रोवर्स क्लब ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आदेश के शतक से रोवर्स क्लब ने जीता मैच
विज्ञापन
विजेता रोवर्स क्लब की टीम।
- फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर।
केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए मैच में रोवर्स क्लब ने कानपुर क्रिकेटर्स को चार विकेट से हराया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 37 ओवर में सात विकेट पर 232 रन बनाए।
इसमें समन्वय दीक्षित ने 124 रन की शतकीय पारी खेली। प्रशांत अवस्थी ने 49 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में सत्यम पांडेय, अनमोल पांडेय व नूरैन अली ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में रोवर्स क्लब ने 36.4 ओवर में छह विकेट पर 233 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन
जीत में आदेश ने 111 रन की शतकीय पारी खेली। अभिषेक यादव ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में जिम्मी चक ने तीन, शिवम कुमार ने एक विकेट लिया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आठ से
केसीए से संबद्ध व नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता आठ अप्रैल से होगी। यह जानकारी आयोजन सचिव पीएस नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि कानपुर साउथ मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता में केसीए से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की आठ टीमों हिस्सा लेंगी।