फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rotarians should prepare themselves for bigger service works in the future: Nirav Nimesh

भविष्य में बड़े सेवा कार्यों के लिए अपने को तैयार करें रोटेरियन : नीरव निमेष

Sun, 15 Jun 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rotarians should prepare themselves for bigger service works in the future: Nirav Nimesh
अतिथियों का स्वागत करते रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के चार्टर अध्यक्ष डॉ. भक्ति विजय शुक्ला।  - फोटो : संस्था
कानपुर। क्लब के वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा और लेखा जोखा की जानकारी लेने के लिए रोटरी मंडलाध्यक्ष नीरव निमेष अग्रवाल ने शनिवार को कानपुर का दौरा किया। उनके साथ चीफ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी सोनल अग्रवाल, आशुतोष मथुरा से यहां पहुंचे। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष ने भविष्य में बड़े सेवा कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने इस वर्ष क्लब की ओर से रोटरी फाउंडेशन में दो पीएचएफ फेलो देने वालों डॉ बीएन आचार्य और डॉ पुष्पा यादव को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।साथ ही क्लब में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सोनल अग्रवाल ने क्लब के सभी मानक पूरा करने पर रोटरी साइटेशन इस वर्ष भी मिलने की घोषणा की। इस मौके पर रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के चार्टर अध्यक्ष डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह के रूप कन्नौज के इत्रों से युक्त इत्रदान भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आचार्य ने धार्मिक पुस्तकों का संग्रह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर रोटरी मंडलाध्यक्ष निर्वाचित राजीव मित्तल अलीगढ़ से यहां आए। कार्यक्रम में चार्टर सचिव मयंक गहोई , पूर्व अध्यक्ष राजीव कटियार, संध्या कटियार, अर्पित गुप्ता, संतोष गुप्ता, निश्चल जैन, डॉ डीके यादव, डॉ हरीश दीक्षित डॉ जे एस रावत, लक्ष्मी शुक्ला, निधि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed