फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   roof of the guest house dropped two died three wounded

गेस्ट हाउस का छज्जा गिरा, दो की मौत, तीन घायल 

Fri, 27 Oct 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
 roof of the guest house dropped two died three wounded
इसी निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का छज्जा गिरा था, इनसेट में घायल

यूपी के औरैया अजीतमल में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का छज्जा गिरने से दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। गेस्ट हाउस का निर्माण मनमानी तरीके से कराया जा रहा था। एसडीएम ने निर्माण कार्य में लापरवाही पर जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


अजीतमल क्षेत्र के गांव मुडै़ना रूपशाह निवासी सोनेलाल दोहरे मध्य प्रदेश के खंडवा में डीएफओ हैं। वह मुड़ैना स्थित अपनी पैतृक जमीन पर गेस्ट हाउस बनवा रहे हैं। तीसरी मंजिल पर एक कमरा बन चुका है। इन दिनों पूरे गेस्ट हाउस का प्लास्टर हो रहा है। इसका ठेका गांव के ही मिस्त्री छोटेलाल (पूर्व प्रधान) ने लिया है। गुरुवार को गेस्ट हाउस के पहली मंजिल के छज्जे पर दो कारीगर और तीन मजदूर प्लास्टर कार्य में लगे थे। अचानक छज्जा रेलिंग सहित भरभराकर टूट गया। मलबे में दबने से शहाब्दा निवासी मजदूर जगदीश नारायण (55) की मौके पर ही मौत हो गई। नवले का पुर्वा निवासी मिस्त्री गुड्डन उर्फ अनीस कुमार (35), मुडै़ना रूपशाह निवासी छोटेलाल (60), वीरेंद्र कठेरिया (35) व लालसिंह (35) घायल हो गए। नि सबको सीएचसी पहुंचाया गया। वहां मिस्त्री गुड्डन ने भी दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने छोटेलाल व वीरेंद्र को सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही एसपी संजीव त्यागी, सीओ लालता प्रसाद व कोतवाल जितेंद्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


हादसे के बाद जांच के आदेश 
 उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। तहसीलदार को भी मौके पर भेजा हैै। निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं होने की शिकायत मिली है। गेस्ट हाउस बनाने के लिए नक्शा नहीं तैयार किया गया और न ही अनुमति ली गई। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed