Ronil Murder Case: मामूली बात पर हत्या का शक, दो हिरासत में, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा
छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक नशेबाजों को टोकाटाकी करने पर वारदात को अंजाम देने की आशंका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रोनिल सरकार हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। उनसे पूछताछ जारी है। आशंका है कि नशेबाजों ने टोकाटाकी करने पर रोनिल को मौत के घाट उतारा था। श्यामनगर निवासी रोनिल सरकार (18) डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा में कक्षा 12 का छात्र था।
31 अक्तूबर की सुबह वह स्कूल गया था। दोपहर को स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गया था। एक नवंबर को चंदारी के जंगल में रेलवे ट्रैक किनारे शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दो संदिग्ध उठाए हैं।
वारदात के दिन ये दोनों उस जंगल में नशेबाजी कर रहे थे। तभी वहां पर रोनिल पहुंचा और टोकाटाकी करने पर दोनों भड़क गए। इसके बाद रोनिल को मार दिया था। दोनों संदिग्ध आसानी से जुबान नहीं खोल रहे हैं। पुलिस यह भी पता कर रही है कि हत्याकांड में दो ही आरोपी शामिल थे या कुछ और भी हैं।
नशेबाजी का अड्डा बना चंदारी जंगल
घटनास्थल पूरा जंगल है। पास में एक बस्ती है। उस जंगल में नशेबाजी करने लोग जाते हैं। जिन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है वह अक्सर जंगल में जाकर शराब-गांजा पीते थे। उस दिन भी ये सभी नशेबाजी करने गए थे। तभी रोनिल वहां पहुंचा और उसने टोक दिया। इतनी सी बात पर हत्या करने का अंदेशा है।
एक किशोर की कर चुका है हत्या
संदिग्ध भयंकर नशेबाज हैं। जानकारी के मुताबिक उनमें से एक संदिग्ध पहले भी एक किशोर की हत्या कर चुका है। तब वह जेल गया था। पुलिस उसका और आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ जारी है। वारदात के खुलासे के लिए सभी टीमें मिलकर काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द सफलता मिलेगी। -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर
बता दें कि बता दें कि श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को वह स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली थी।