{"_id":"637a5c9be7f59c4e6f5b127c","slug":"ronil-murder-case-cp-will-recommend-cbi-inquiry-if-not-disclosed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनिल हत्याकांड: अगर खुलासा नहीं हुआ तो सीपी करेंगे सीबीआई जांच की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोनिल हत्याकांड: अगर खुलासा नहीं हुआ तो सीपी करेंगे सीबीआई जांच की सिफारिश
Mon, 21 Nov 2022 10:57 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
रोनिल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में श्यामनगर निवासी 12 वीं के छात्र रोनिल सरकार के हत्यारों का 20 दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। हत्याकांड के खुलासे को लेकर रविवार को न्याय संघर्ष समिति की अगुवाई में रोनिल के परिजन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मिले। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
इस पर कैबिनेट मंत्री ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड को कॉल कर केस की प्रगति पूछी। सीपी ने उनसे कहा कि अगर जल्द ही मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वह स्वयं सीबीआई जांच की संस्तुति कर देंगे। एक नवंबर की सुबह रोनिल का शव चंदारी स्टेशन के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। मंत्री से मिलने वालों में रोनिल के पिता संजय सरकार, मां मीता, अभिमन्यु गुप्ता, पवन गुप्ता, संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, संजय सरकार, मीता सरकार, तुषार गांगुली, कृष्णा क्षेत्री, मनोज चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन