फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   romance on bike seen in Hardoi, girl is sitting on her lap and Open love is going on

Bike Romance: बेशर्म इश्क! अब हरदोई में दिखा बाइक पर रोमांस, गोद में बैठी है लड़की..चल रहा है खुलम खुला प्यार

Tue, 21 Feb 2023 07:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Feb 2023 07:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद अब हरदोई से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें चलती बाइक पर एक कपल रोमांस करता दिख रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर बाइक सवार युवक और युवती को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
romance on bike seen in Hardoi, girl is sitting on her lap and Open love is going on
बाइक पर रोमांस करता कपल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इश्क की खुमारी में कुछ युवक-युवतियां सारी हदें पार कर देते हैं। उनको न शर्म रहती है और न ही कानून की फिक्र करते हैं। आज कल युवक-युवतियों को चलती कार या बाइक में रोमांस करने में बड़ा मजा आता है। पिछले कुछ दिनों इस तरह के वीडियो लखनऊ, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से वायरल हुए थे।

विज्ञापन


अब ऐसा ही एक वीडियो हरदोई जिले से वायरल हुआ है।  टड़ियावां थाना क्षेत्र के वीडियो में एक कपल बाइक पर रोमांस करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़के की गोद में लड़की बैठी हुई दिख रही है, जो बाइक चला रहा है। इस बीच आसपास से गुजर रहे लोग उनका वीडियो बना रहे हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यह कपल सीतापुर रोड होते हुए टड़ियावां इलाके में जाता दिखा है। इस मामले में एएसपी ने जांच के आदेश दिए है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवक-युवती पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही, उनको ढूंढना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी बोले- अश्लीलता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए है। एएसपी के अनुसार अश्लीलता फैलाने की धारा के तहत एफआईआर दर्ज करके दोनों को ढूंढा जाएगा। इसके अलावा बाइक का चालान भी किया जाएगा। बाइक की टंकी पर बैठाकर हीरोपंती करने बालो को बख्शा नहीं जाएगा।

लोग बोले- सामाजिक मर्यादा के साथ यातायात नियमों की धज्जियां
वहीं, जागरूक लोगों का कहना है कि इन युवा जोड़े ने तो सामाजिक मर्यादा के साथ-साथ यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ा दीं है। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवक ने एक महिला को बाइक के सामने टंकी पर बैठाकर गाड़ी चला रहा है।

वीडियो में लड़की कर रही है बेशर्मी
वहीं, सामने बैठी महिला भी युवक को गले लगाकर बेशर्मी करती हुई वीडियो में नजर आ रही है। उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही इन लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed