फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rojgar denge

उद्यान विभाग युवाओं को रोजगार के अवसर देगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
rojgar denge
अपडेट खबर उद्यान विभाग युवाओं को रोजगार के अवसर देगा संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर। उद्यान विभाग बेरोजगारों को यूनिट स्थापित करवाएगा। जिन असंगठित क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण की इंडस्ट्री चल रहीं और 10 से कम व्यक्ति काम कर रहे हो वहाँ पर लोगों को नौकरी दिलायेगा। इसके लिए रिसोर्स पर्सन की भर्ती की जाएगी। एक प्रोजेक्ट पर एक पर्सन को 20 हज़ार रुपए दिया जाएगा। प्रोजेक्ट में वही लोग आवेदन करेंगे जो बेरोजगार हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें। उद्यान विभाग से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना( पीएम एफएमई) के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति की जाएगी। योजना के तहत जिला और क्षेत्रीय स्तर पर लाभार्थियों को हैंडहोर्डिग सहायता उपलब्ध कराने को स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा रिसोर्स पर्सन की भर्ती करेंगा। जिस लाभार्थी को आवेदन करना हो तो उसे खाद अभियंत्रण से डिप्लोमा होना चाहिए, नए उत्पाद विकास गुणवत्ता, आश्वासन खाद्य सुरक्षा प्रबंधन में तीन से पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। रिसोर्स पर्सन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग बैंकिग डीपीआर तैयार करेंगे। व्यक्तिगत इकाइयां और समूहों के डीपीआर तैयार करने के साथ ही बैंक से ऋण भी दिलाएंगे। ये लोग इंडस्ट्री का रजिस्ट्रेशन कराएंगे, डीपीआर तैयार करेंगे इसके बाद बैंक लोन दिलाएंगे, इसके बाद उनकी एप्लीकेशन सरकार को भेजेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन को मानदेय मिलेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed