{"_id":"6a8dffc4a1f378cfc504949e","slug":"robot-to-gauge-soils-thirst-and-weed-out-grass-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1629722-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोबोट बताएगा मिट्टी की प्यास, उखाड़ेगा घास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोबोट बताएगा मिट्टी की प्यास, उखाड़ेगा घास
विज्ञापन
कानपुर। किसानों को सिंचाई, रोगों व कीटों के हमले, उर्वरकों और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए बार बार खेतों पर नजर नहीं रखनी पड़ेगी। यह कार्य आसानी से रोबोट कर देगा। बस उसे रिमोट कंट्रोल की मदद से खेतों में भेजना होगा। इसमें लगे सेंसर तापमान, नमी, रोगों और अन्य जानकारी मोबाइल पर भेज देगा। घास भी उखाड़ देगा। यह रोबोट मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में डीपीएस आजादनगर के छात्रों ने प्रस्तुत किया। एग्रोबॉट नाम के रोबोट की खूबियों की वजह से इसे पहला इनाम मिला। टीम में तनिष, आइरिस, कात्यायनी, सूर्यवर्धन शामिल रहे। नेक्सस ऑफ रोबो प्रतियोगिता में भी डीपीएस आजादनगर ने बाजी मारी, जबकि लेट्स इनोवेट में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विद्यालय विजेता बना।
‘भारत इनोवेट्स’ थीम पर आयोजित इस महोत्सव में शहर के 38 सीबीएसई स्कूलों के करीब 450 छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी में फ्यूचर इनोवेटर्स, लेट्स इनोवेट, नेक्सस ऑफ रोबो, टेक क्विज़िया, कोड कॉन्कर सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विद्यालयों के एक-एक छात्र ने शोधपत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें साइंस जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा। जेएमडी स्कूल की एंजल, रीति, शाविका, अर्पणा ने विंड एनर्जी की मदद से फसलाें को खराब होने की तकनीक बनाई। केडीएमए के सूर्य, आदित्य, एंजल और अर्थव ने खराब फसल को पहचानने, स्वत: सीड को बोने का रोबोट तैयार किया।
मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. एचसी वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत अग्रवाल, पूर्व आचार्य दीपक राजे, प्रधानाचार्य राकेश श्याम, अधिराज मिश्र, अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।