फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbery in temple in kannauj district

कन्नौजः पुजारी के हाथ पैर बांधकर बदमाशों ने मंदिर में की लूट, मंजर देखते ही आक्रोशित हो उठे ग्रामीण

Fri, 01 Mar 2019 08:02 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Mar 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Robbery in temple in kannauj district
श्री हनुमान मंदिर में चोरी के बाद आक्रोशित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में जलालाबाद कस्बे के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में गुरुवार रात असलहाधारी बदमाशों ने लूटपाट की। पुजारी को असलहों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। दानपात्र तोड़कर करीब 20 हजार की नगदी व चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। पुजारी के हाथ पैर बांध मंदिर के अंदर डाल दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों ने पुजारी के हाथ पैर खोले। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन


कस्बे में जीटी रोड किनारे प्राचीन हनुमान मंदिर है। गुरुवार की रात 10 बजे मंदिर में आरती करने व भक्तों के जाने के बाद पुजारी राकेश वर्मा मंदिर बंदकर अंदर सो गए। पुजारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे पांच असलाहधारी बदमाश पीछे के गेट से अंदर घुस आए। मारपीट कर पुजारी की शर्ट पैंट से हाथ पैर बांध दिए और मंदिर की चाबियां मांगने लगे। देने से इनकार करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड सिर पर मार दी।

विज्ञापन

असलहों की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया

इसके बाद असलहों की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने पहले परिसर में रखे दानपात्र का ताला तोड़ा। इसके बाद मंदिर के पास बने कमरे में घुसकर बक्से का ताला तोड़ कर सारा सामान पलट दिया। मंदिर गुंबद के नीचे दो अलमारियों के ताले तोड़कर सामान पलट दिया।

बदमाशों ने मंदिर के बरामदे के अंदर भी तोड़फोड़ की। पुजारी ने बताया कि मंदिर के कमरे में दो बोरी पीतल के घंटे रखे थे। इन्हें बदमाशों ने नहीं ले गए। सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन शुरू की। 

 

एक महीने पहले शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था

कस्बे में एक महीने पहले रेलवे लाइन पार शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने तीन दानपत्र तोड़ कर हजारों की नगदी चुरा ली थी। तब पुलिस ने खुलासे का आश्वासन दिया था। एक माह बीतने के बाद भी सुराग नहीं लगा। 

हनुमान मंदिर में गुरुवार की रात आरती भजन के समय भक्तों के साथ आया चोर मंदिर के बरामदे में कहीं छुपकर बैठ गया था। रात में अंदर से बरामदे के गेट का कुंडा तोड़ कर अपने चार साथियों को अंदर बुला कर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed