फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर के पुजारी 'हनुमान' को बदमाशों ने मारी गोली, नकाबपोशों के आतंक से ग्रामीणों में रोष

Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
robbery in kannauj temple saint injured in firing
मंदिर के पुजारी को गोली मारकर लूट को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नौली रोड पर साईं धाम मंदिर में नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर पुजारी को पहले जमकर पीटा और फिर गोलीमार दी। बदमाश मंदिर से करीब सवा लाख की नगदी समेत अन्य सामान लूट ले गए। गंभीर हालत में पुजारी को मेडिकल कालेज से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस को मंदिर परिसर से खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
robbery in kannauj temple saint injured in firing
मंदिर के पुजारी को गोली मारकर लूट को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुरेश कुमार दुबे उर्फ हनुमान (63) पुत्र सोनेलाल दुबे नौली रोड स्थित निर्माणाधीन साईं धाम आश्रम में पुजारी हैं। आश्रम में रहकर मंदिर की देखभाल करते हैं। उनके साथ स्वामी नारायणानंद जी सरस्वती (80) भी रहते हैं। इस समय आश्रम पर निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने आश्रम पर धावा बोल दिया। बदमाशों के कुंडी खटखटाने पर पुजारी ने कमरे का दरवाजा जैसे ही खोला बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और तमंचा दिखाकर उनसे सेफ और दानपात्र की चाबी मांगी। मना करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।
robbery in kannauj temple saint injured in firing
मंदिर के पुजारी को गोली मारकर लूट को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला
एक बदमाश स्वामी नारायणानंद जी सरस्वती को तमंचे दिखाकर कब्जे में किये रहा। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके गोली मार दी, जो उनके बायें कंधे के नीचे हाथ में जा धंसी। बदमाशों की पिटाई से उनका एक हाथ और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। बदमाशों ने करीब सवा लाख रुपये की नगदी के अलावा दानपात्र से नगदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। एक साइकिल भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
robbery in kannauj temple saint injured in firing
मंदिर के पुजारी को गोली मारकर लूट को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के जाने के बाद पुजारी किसी तरह पास स्थित ईंट भट्टे पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुजारी को रात में ही जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुजारी की हालत ठीक है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।  
विज्ञापन
robbery in kannauj temple saint injured in firing
मंदिर के पुजारी को गोली मारकर लूट को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में चोरी और लूट की वारदातों से साफ है कि बदमाशों के निशाने पर जिले के प्रसिद्ध मंदिर हैं। जानकारों की माने तो पहले श्रद्धालु के भेष में बदमाश मंदिर आकर टोल लेते हैं और फिर वारदात को अंजाम दे देते हैं। मंदिरों में बढ़ रहीं घटनाओं ने पुलिस का भी सिरदर्द बढ़ा दिया है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed