फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 साल की मां पर बेटों के सितम देख एसडीएम के भी होश उड़ गए, दर्द बयां करती ये तस्वीरें

Sat, 29 Dec 2018 08:59 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
cruel sons did misbehave with mother
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड में बेटों ने अपनी मानसिक बीमार 90 साल की बूढ़ी मां के हाथ बांधकर घर के बाहर खड़ा कर दिया। फटे पुराने कपड़ों में कांप रही वृद्धा पर एसडीएम सदर की नजर पड़ी तो उन्होंने जानकारी की। इसके बाद उन्होंने पुलिस बुलाई और वृद्धा से अमानवीय व्यवहार करने वाले दोनों बेटों को गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना यूपी के उन्नाव जिले की है। जिस शख्स ने इस दर्दनाक मंजर को देख वो सिहर उठा।


 
cruel sons did misbehave with mother
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
सदर एसडीएम पूजा अग्निहोत्री शुक्रवार शाम को अजगैन थाना क्षेत्र के गांव जमुका के मजरा कुईथर में अग्नि पीड़ित चार मुस्लिम परिवारों को अहेतुक सहायता देने गई थीं। वापस लौटते समय उन्होंने कुईथर गांव के रास्ते में एक 90 साल की वृद्धा को खड़े देखा।
cruel sons did misbehave with mother
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
ठंड से कांप रही वृद्धा को कंबल देने के लिए वह उनके पास पहुंची तो दाहिना हाथ कपड़े से बल्ली में बंधा देखा। लोगों ने बताया कि वृद्धा का नाम कलावती पत्नी स्व. नन्हकू है। मानसिक बीमार होने से वह दूसरे हांथ से अपना हाथ खोल भी नहीं पा रही थी। बल्ली(लकड़ी) से सिर टकराने से उनके कान से खून भी निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
cruel sons did misbehave with mother
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम ने उनके घरवालों को बुलाया तो बेटा पुत्तीलाल लोधी और संतोष लोधी पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से बीमार हैं। वह इधर-उधर चली जाती हैं। एसडीएम ने फटकार लगाई कि अगर ऐसा था उन्हें किसी कमरे में चारपाई दे देते। रजाई-कंबल ओढ़ाते या आग जलाकर सेंक देते।
विज्ञापन
cruel sons did misbehave with mother
डेमो पिक
एसडीएम ने अपने सामने घर का कमरा खुलवाया और बिस्तर लगाकर वृद्धा को चारपाई पर लेटाया। कुछ ही देर में वृद्धा गहरी नींद में सो गई। एसडीएम के निर्देश पर अजगैन थाना पुलिस ने वृद्धा के साथ अमानवीय व्यहार करने वाले उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि दोनों मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed