{"_id":"5d96f6358ebc3e93cc440545","slug":"robbers-shot-young-man-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: घर मे घुसे बदमाश ले जा रहे थे बक्सा, शिक्षा मित्र ने रोका तो मार दी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: घर मे घुसे बदमाश ले जा रहे थे बक्सा, शिक्षा मित्र ने रोका तो मार दी गोली, हालत नाजुक
Fri, 04 Oct 2019 01:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहार में रात करीब एक बजे शिक्षामित्र रमेश चंद्र दिवाकर(30) पुत्र राम दुलारे छत पर सो रहे थे। तभी बदमाश घर मे घुस गए। बदमाश घर से बक्सा लेकर जा रहे थे।
रमेश ने एक बदमाश को दबोच लिया। इस पर उसके दूसरे साथी ने रमेश को गोली मार दी, जो उसके पेट में लगी। बदमाश भाग गए, घर में मौजूद घायल की भाभी नीलेश देवी पत्नी प्रवेश चन्द्र फायर की आवाज सुनकर दौड़ी तो देखा कि रमेश घायल पड़ा था।
पड़ोसी प्रधान गिरीश चन्द्र दिवाकर व परिजनों ने घायल रमेश को अस्पताल भेजा। बाद में देखा तो बक्सा जीने पर पड़ा था। चोर नही ले जा पाए। रमेश को सैफई रेफर कर दिया गया।