{"_id":"5dd96f798ebc3e549a775688","slug":"robbers-shot-jewellers-and-robbed-five-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: सराफ को गोली मारकर पांच लाख की लूट, नकाबपोश बाइक सवारों ने की दुस्साहसिक वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: सराफ को गोली मारकर पांच लाख की लूट, नकाबपोश बाइक सवारों ने की दुस्साहसिक वारदात
Sat, 23 Nov 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सराफ को गोली मारकर पांच लाख की लूट
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के खखरेरू में किशनदासपुर गांव के पास एक सराफ को पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर 50 हजार रुपये की नगदी और जेवर सहित पांच लाख रुपये का माल लूट लिया। खखरेरू पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है।
खखरेरू थाने के पुरमई गांव निवासी सुनील सोनी (35) की कौशांबी जनपद के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव में जेवरों की दुकान है। वह शनिवार देर शाम बाइक से रोज की तरह घर लौट रहे थे। सराफ के अनुसार उसके पास करीब 70 ग्राम सोना, चार किलोग्राम चांदी के जेवर के साथ करीब 50 हजार रुपये नगद थे।

खखरेरू के किशनदासपुर गांव के नजदीक पहुंचने पर काले रंग की पल्सर पर सवार दो नकाबपोश बदमाश ओवरटेक करते हुए आए और उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे जेवरात से भरा बैग लूटना चाहा। विरोध करने पर गोली चला दी। वह घायल होकर गिर गया।
यह देख बदमाश बैग लेकर वहां से भाग निकले। राहगीरों ने हल्ला मचाया तो गांव के लोग मौके पर आए और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सराफ को हरदो अस्पताल भेजा। सीओ अंशुमान मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल की।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि सुनील की मेडिकल रिपोर्ट में फायर इंजरी की पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर स्थानीय लोगों को बुलाकर पूछताछ जा रही है। किसी ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। घायल ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। ऐसे में घटना संदिग्ध है। सीओ खागा मौके पर जांच कर रहे हैं।