फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbers attacked Bhadrakali Devi temple  fired in the air and fled villagers surrounded the area till morning

Kanpur: लूटेरों का भद्रकाली देवी मंदिर में धावा, हवाई फायरिंग कर भागे…रात से सुबह तक इलाके को घेरे रहे ग्रामीण

Sun, 03 Nov 2024 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Nov 2024 12:02 PM IST
सार

Kanpur News: बीती रात में भदरस स्थित प्राचीन भद्रकाली देवी मंदिर में तीन बदमाशों धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने ललकारा, तो फायरिंग करते हुए भाग गए। बदमाशों की बाइक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गई। खेतों के रास्ते भागे बदमाशों को पकड़ने के लिए ग्रामीण रात से लेकर सुबह तक इलाके को घेरे रहे।

विज्ञापन
Robbers attacked Bhadrakali Devi temple  fired in the air and fled villagers surrounded the area till morning
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस स्थित प्राचीन भद्रकाली देवी मंदिर में तीन बदमाशों ने बीती देर रात धावा बोला। खेतों में पानी लगा रहे किसानों, मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने जब बदमाशों को ललकारा, तो वह मारपीट करने लगे। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश हवाई फायरिंग कर भागने लगे। तभी एक ग्रामीण ने फावड़े का बेट उनकी बाइक में घुसेड़ दिया।

विज्ञापन

इससे तीनों भागने के दौरान गिर पड़े। खेतों के रास्ते भागे बदमाशों को पकड़ने के लिए ग्रामीण रात से लेकर सुबह तक इलाके को घेरे रहे। फिर घटना से बेखबर रही पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताने के साथ बाइक पुलिस के हवाले की। बताया जा रहा है कि भदरस के राजेपुर निवासी राजू कहार भद्रकाली देवी मंदिर के पास खेतों में पानी लगा रहे थे।

विज्ञापन

तभी बाइक से आए तीन बदमाशों पर उसकी नजर पड़ी। कुछ ही देर में तीनों बदमाश मंदिर की ओर बढ़े, तो उसने मंदिर के पुजारी व अन्य लोगों को जगाया। सभी लोगों ने जब बदमाशों को घेरा, तो वह मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर पास में ही बनी कॉलोनी से निकले। ग्रामीणों ने जब एक बदमाश पर फावड़े से हमला किया, तो उनमें से एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया
खुद को घिरता देख तीनों बदमाश बाइक से भागने लगे। तभी उनकी बाइक के पहिए में फावड़े का बट घुसेड़ देने से तीनों गिर पड़े। इससे पहले ग्रामीण उन्हें पकड़ पाते, वह खेतों के रास्ते भाग निकले। उनको पकड़ने के लिए ग्रामीण सुबह तक इलाका घेरे रहे, लेकिन एक भी  बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन

मंदिर का दान पत्र लूटने के इरादे से आए थे बदमाश
ग्रामीणों की मानें, तो भदरस में स्थित प्राचीन भद्र काली मंदिर में लगे दान पत्र को लूटने के इरादे से बदमाश आए थे। उनके पास लोहे की रॉड बरामद होने पर ग्रामीणों की शंका को और भी बल मिलता है। ग्राम प्रधान जय नारायन यादव ने बताया कि मंदिर का दान पत्र माह में एक बार खुलता है। हो सकता है बदमाशों को इसकी जानकारी होने के साथ दीपावली पर मंदिर में आए चढ़ावे के बारे में जानकारी हो।

18 साल पहले करोड़ों की राधा-कृष्ण मूर्तियां हुई थी चोरी
कभी गैंगवार को लेकर चर्चा में रहने वाले भदरस गांव में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में स्थित करोड़ों की अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्तियां भी करीब 18 साल पहले चोरी हुई थीं। उसे पुलिस ने बरामद कर शातिर बदमाशों को जेल भेजा था। मगर चोरी की घटना के बाद बरामद मूर्तियों के फिर चोरी होने के डर से पुनः मंदिर में स्थापित कराए जाने की हिम्मत मंदिर की स्थापना कराने वालों के वंशज नहीं जुटा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed