फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robber Babuli gang kidnapped farmer

डाकू बबुली गैंग ने किसान का किया अपहरण

Mon, 09 Sep 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Robber Babuli gang kidnapped farmer
चित्रकूट में अपहृत किसान अवधेश द्विवेदी। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कुख्यात छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने फिर एक बार यूपी-एमपी पुलिस को चुनौती देते हुए एक किसान का अपहरण कर लिया। रास्ते में पड़ोसी बटाईदार व उसके पुत्र को 50 लाख रुपये की फिरौती पहुंचाने की धमकी देकर छोड़ दिया। शनिवार की देर रात को हुई इस दुस्साहसिक वारदात की जानकारी होने पर हड़ंकप मच गया। रविवार की सुबह डकैतों ने फिर अपहृत के घर फोन कर जल्द 50 लाख रुपये पहुंचाने को कहा है। सतना जिले के एसपी रियाज इकबाल व चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा अपनी टीमों के साथ अपहृत को छुड़ाने के लिए जंगल कांबिंग की। अभी 25 दिन पूर्व ही डाकू गैंग ने 15 अगस्त की रात को मानिकपुर के निही गांव के पुरवा से खोआ व्यापारी का अपहरण कर फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे धारकुंडी क्षेत्र के वीरपुर पंचायत के हरषेड़ गांव में शनिवार की रात दो बजे बबुली कोल गैंग के असलहाधारी पांच डकैत पुलिस की वर्दी में पहुंचे। सबसे पहले बेचीलाल कोल उर्फ कल्लू के घर की दीवार कूदकर अंदर गए। उसे जगाकर बेटे रजनीश समेत दोनों के हाथ बांधकर किसान अवधेश कुमार द्विवेदी (50) का घर पूछा। किसान के घर पहुंचे डकैतों ने अवधेश को पकड़ लिया। उनके मोबाइल व कपड़े लेकर जाने लगे तो उनकी पत्नी ने विरोध किया। डकैतों ने पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया और अवधेश, कल्लू व उसके बेटे रजनीश को लेकर जंगल की ओर जाने लगे। कल्लू कोल ने बताया कि मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही डकैतों ने उसे और उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर छोड़ दिया। यह भी कहा कि किसान के घर में संदेश दे कि 50 लाख रुपये का इंतजाम करें।
विज्ञापन

रविवार की सुबह किसान के ही मोबाइल से पुत्र रूपेश द्विवेदी के पास फोन आया कि गैंग को 50 लाख रुपये पहुंचाओ। रूपेश ने बताया कि लगभग एक मिनट तक पिता ने फोन पर बात कर बताया कि वह जंगल में हैं और रुपये की मांग की जा रही है। धारकुंडी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि वह जंगल में कांबिंग कर रहे हैं। परिजनों ने तहरीर दी है। दोपहर बाद रीवां आईजी चंचल शेखर, डीआईजी अविनाश शर्मा, एसपी रियाज इकबाल अपर एसपी गौतम सोलंकी ने धारकुंडी के जंगलों के पास डेरा जमा लिया है। चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा भी मारकुंडी, मानिकपुर, बहिलपुरवा व एंटी डकैती टीम के साथ यूपी क्षेत्र की सीमा पर डकैतों की तलाश कर रहे हैं। संभावना है कि डकैत अपहरण के बाद अपहृत को लेकर यूपी क्षेत्र में आ गए होेंगे। एसपी सतना ने बताया कि अपहृत को सुरक्षित छुड़ाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed