फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roadways buses will not stop at unauthorized dhabas, action will be taken against operators.

Kanpur News: अनाधिकृत ढाबे पर नहीं रुकेंगी रोडवेज बस, परिचालकों पर होगी कार्रवाई

Fri, 27 Mar 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not stop at unauthorized dhabas, action will be taken against operators.
कानपुर देहात। अनाधिकृत ढाबे पर रोडवेज बसें रोकने पर अब चालक व परिचालक दोषी होंगे। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की तरफ से इस पर निगरानी के लिए प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें रूटों पर लगातार सक्रिय होकर कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

माती डिपो से विभिन्न रूट पर 41 रोडवेज बसें संचालित होती हैं। चालक और परिचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए अनुबंधित ढाबों के अलावा अन्य ढाबों पर बस रोकने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई रूटों पर चालक-परिचालक अनुबंधित ढाबों पर बस न रोककर अन्य ढाबों पर रोकते हैं। यहां यात्रियों को खाने-पीने का सामान मंहगा मिलता है और गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अशफाक ने बताया कि चालक और परिचालक की निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

..............................
टिकट काटने में हेराफेरी पर रहेगी नजर
इस अभियान में टिकट काटने में हेराफेरी पर भी नजर रखी जाएगी। माती डिपो कार्यालय में की शिकायत मिली है कि विभिन्न रूटों पर चलने वाली कुछ रोडवेज बसों के परिचालक यात्रा टिकट वहां से नहीं देते हैं, जहां से यात्री बस में सवार होते हैं। यात्री के उतरने वाले स्थान से थोड़ा पहले की टिकट देकर किराए में हेराफेरी होती है। प्रवर्तन टीम ऐसे परिचालकों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
वर्जन...............
क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से निगरानी गतिविधि बढ़ाई गई है। माती डिपो से संचालित होने वाली बसों पर नजर रखने के लिए दो प्रवर्तन टीम का गठन किया गया है। जो क्षेत्रीय कार्यालय को रिपोर्ट करती है। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed