{"_id":"6931e0254b894df4ed0cc7c0","slug":"roadways-bus-hits-farmer-riding-bike-death-kanpur-news-c-220-1-akb1007-134961-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोडवेज बस ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोडवेज बस ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, मौत
Fri, 05 Dec 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली-रसूलाबाद मार्ग पर भेवान के पास गुरुवार शाम को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे में बाइक अगले पहिए के नीचे फंस गई। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
शिवली थाना क्षेत्र के भेवान निवासी दुर्गा ने बताया कि बेटा अजय (22) खेती किसानी में उसका सहयोग करता था। गुरुवार शाम साढ़े सात बजे के करीब को वह बाइक से खेत में खड़ी धान की पराली देखने गया था। वहां से घर लौटने के दौरान गांव के बाहर तेज रफ्तार आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पहिए के नीचे आ गई और बंफर में फंस कर क्षतिग्रस्त हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर आई पुलिस उसको इलाज के लिए सीएचसी शिवली ले गई। वहां डॉ. शुरभि खत्री ने जांच के बाद बेटे को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर अजय की मां पुष्पा, भाई दयाराम, विजय, बहन रेशमा रोने लगी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।