{"_id":"62fdcc493609014b1a6004e7","slug":"roadways-bus-and-car-collision-in-farrukhabad-three-people-including-co-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: रोडवेज बस और कार की टक्कर, सीओ समेत तीन लोग घायल, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: रोडवेज बस और कार की टक्कर, सीओ समेत तीन लोग घायल, चालक मौके से फरार
Thu, 18 Aug 2022 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:33 AM IST
सार
बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयंकर सड़क हादसा हो गया, जिसमें सीओ समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसा रोडवेज बस और कार की आमने-सामने हुई टक्कर के कारण हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
हादसे में घायल सीओ सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार पीलीभीत के सीओ सिटी सुनील दत्त घायल हो गए। वहीं, कार चालक सिपाही और गनर बाल-बाल बचा गए। सीओ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, थाना राजेपुर क्षेत्र में गांव चाचूपुर मोड़ के पास राजमार्ग पर एक कार गुरुवार तड़के रोडवेज बस से टकरा गयी। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में पीछे बैठे पीलीभीत के सीओ सिटी सुनील दत्त घायल हो गए। कार चालक सिपाही संजीव कुमार और गनर चंद्रशेखर बाल-बच गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल सीओ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक बस भगा ले गया। सीओ सुनील दत्त पूर्व में जिले के जहानगंज में थानाध्यक्ष और शहर कोतवाली में एसएसआई रहे चुके हैं। वह न्यायालय में गवाही देने आ रहे थे।
विज्ञापन