फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Safety World Series: Today match between Sri Lanka and England Legends

Kanpur Cricket: यूसुफ पठान, मुनाफ पटेल की गेंद पर सचिन ने मारे शॉट, आज श्रीलंका व इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच मैच

Mon, 12 Sep 2022 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Sep 2022 09:01 PM IST
सार

ग्रीनपार्क में सोमवार सुबह श्रीलंका, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने रनिंग व एक्सरसाइज की। इसके बाद गेंदबाजी व बल्लेबाजी में भी पसीना बहाया।

विज्ञापन
Road Safety World Series: Today match between Sri Lanka and England Legends
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को शाम साढे़ सात बजे श्रीलंका और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। एक मैच जीत चुकी श्रीलंका लीजेंड्स की टीम जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। वहीं दोनों टीमों ने सोमवार को जमकर अभ्यास किया।

विज्ञापन


बारिश होते ही मायूस दिखे दर्शक
सोमवार शाम को जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मैदान में आए और वार्मअप करने लगे, इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। पिच को कवर कर दिया गया। इससे दर्शकों में मायूसी छा गई और खिलाड़ी भी पवेलियन लौट गए। करीब दस मिनट पर फिर से खिलाड़ी मैदान में उतरे और मैच शुरू हुआ। 
विज्ञापन


अभ्यास सत्र: यूसुफ पठान, मुनाफ पटेल की गेंद पर सचिन ने मारे शॉट
ग्रीनपार्क में सोमवार सुबह श्रीलंका, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने रनिंग व एक्सरसाइज की। इसके बाद गेंदबाजी व बल्लेबाजी में भी पसीना बहाया। इसके बाद टीम इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ी करीब 12:30 बजे जैसे ही मैदान पहुंचे, झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते करीब आधा घंटे बाद अभ्यास शुरू हो सका। कप्तान सचिन तेंदुलकर ने यूसुफ पठान, मुनाफ पटेल की गेंद पर लंबे-लंबे शॉट लगाए। वहीं स्टुअर्ट बिन्नी को छात्रावास के खिलाड़ियों ने अभ्यास कराया। वहीं इंडिया लीजेंड्स टीम के कोच संदीप ने अभ्यास सत्र के बाद छात्रावास के खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न खुला टिकट काउंटर, न बिकी ऑनलाइन टिकट
मैच देखने आए लोगों को टिकट के लिए भटकना पड़ा। पूरा दिन न तो काउंटर से टिकट की ब्रिकी हुई और न ही ऑनलाइन टिकट बिके। सीरीज की टिकट ब्रिकी को लेकर पहले दिन से ही दर्शकों को भटकना पड़ रहा है। न तो टिकट काउंटर खुलने का समय निर्धारित है न ही बंद होने का। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो ऑनलाइन टिकट की बिक्री की शुरुआत अभी नहीं हो सकी है, क्योंकि कंपनी की साइट में तकनीकी खामी है।

मैच का शेड्यूल
13 सितंबर को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
14 सितंबर को इंडिया बनाम वेस्टइंडीज
15 सितंबर को बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed