फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road near the metro ramp on Juhi Marg in poor condition.

Kanpur News: जूही मार्ग पर मेट्रो रैंप के पास सड़क बदहाल

Sun, 05 Jul 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Road near the metro ramp on Juhi Marg in poor condition.
कानपुर। बारादेवी चौराहे से जूही पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर मेट्रो रैंप के पास सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सीवर लाइन में लीकेज, जलभराव और टूटी सड़क के कारण रोजाना वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होने के बाद हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन


मेट्रो रैंप के आसपास अभी भी बैरिकेडिंग लगी हुई है। सड़क के बीच बिजली का पोल और किनारों पर पेड़ व अस्थायी गुमटियां होने से मार्ग संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि एक समय में मुश्किल से एक ही बस या कार निकल पाती है। दोपहिया वाहन चालक फिसलन के डर से सतर्क होकर चलते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि मेट्रो निर्माण के दौरान बनी ग्रीन बेल्ट के विस्तार और सड़क किनारे अतिक्रमण ने समस्या को और बढ़ा दिया है। कई बार प्रदर्शन और शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। जाम की वजह से आसपास के व्यापार पर भी करीब 40 प्रतिशत तक असर पड़ा है।
विज्ञापन


वर्जन
जूही स्वदेशी कॉटन मिल से श्याम पैलेस की ओर जाने वाले मार्ग पर मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सड़क मरम्मत और वाटरप्रूफिंग का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी और एक माह के भीतर सड़क अपने पुराने स्वरूप में आ जाएगी। - पंचानन मिश्र, मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत
हम 2022 से इस स्थिति को झेल रहे हैं। सीवर और जलभराव के कारण व्यापार आधा रह गया है। सड़क सिंगल लेन होने से दिन में कई बार जाम लगता है और दर्शक कम आ रहे हैं। - अजय गुप्ता, सिनेमा हॉल मालिक


इस सड़क पर कार निकालना मुश्किलों भरा है। बेटे की स्कूटी स्लिप होने से उसका पैर टूट गया था। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। दोपहिया चालक तो डर के कारण पैर नीचे करके चलते हैं। - श्याम गर्ग, ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed