{"_id":"66de1dca9e1b5593400c1f24","slug":"road-high-drain-low-dirty-water-entering-houses-etawa-news-c-216-1-etw1002-115700-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क ऊंची, नाला नीचे, घरों में घुसता गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क ऊंची, नाला नीचे, घरों में घुसता गंदा पानी
विज्ञापन
नोट: सर, इस खबर में लोगो लगाने की कृपा करें।
फोटो 22:::सराय दयानात में तालाब के पास एक गली रखे पत्थराें पर चलकर आती महिला। संवाद
फोटो 23:::जलभराव का पानी निकालने के लिए रखे गए पंपसेट। संवाद
फोटो 24:::शिवा कॉलोनी की उबड़ खाबड़ गली। संवाद
फोटो 25:::अमित कुशवाहा
फोटो 26:::अजय पाल
फोटो 27:::प्रेमवती
फोटो 28:::शांति स्वरुप
- शहर के वार्ड नंबर नौ शिवा कॉलोनी के सराय दयानत में 15 हजार की आबादी वर्षों से परेशान
-नाला निर्माण में की गई मनमर्जी, नहीं हो पा रहा पानी का निकास, संक्रामक रोग फैलने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के वार्ड नंबर नौ शिवा कॉलोनी के सराय दयानत में तालाब के आसपास स्थित मकानों में बारिश के दिनों में गंदा पानी भर जाता है। इन घरों में रहने वाले लोग घरों में कैद हो जाते हैं। सड़क ऊपर होने के कारण निकासी न होने से घरों के आसपास पानी भरा रहता है। सभासद पंपसेट लगवाकर निकलवाते हैं।
शहर में शामिल होने के बाद सुविधाओं का हाल यह है कि अभी तक सड़क और गलियां नहीं बनवाई जा सकी हैं। वार्ड में कच्ची गलियां होने से यहां के निवासियों को आवागमन में परेशानी होती है। मुन्नी के अड्डा में जलभराव से लोगों व राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है।
वार्ड में शिवा कॉलोनी, मुन्नी का अड्डा, पीपल का अड्डा, कांशीराम कॉलाेनी, वसुंधरा कॉलोनी, राहत पुरा व सराय दयानत मोहल्लों का आधा हिस्सा है। इन मोहल्लों में करीब 15 हजार की आबादी निवास करती है। वार्ड में पर्याप्त जल निकासी न होने के कारण और नालों को मानक के अनुसार न बनाए जाने के कारण यहां के वाशिंदे जलभराव से जूझते रहते हैं।
विज्ञापन
बाशिंदों का कहना है कि बारिश के दिनों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। वार्ड में जलभराव होने से मच्छराें का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे बीमारी का खतरा बना रहता है।
लोगों ने बताई परेशानी
फोटो 26:::अजय पाल
1-शिवा कॉलोनी रोड निवासी अजय पाल का कहना है कि कच्ची गलियां होने के कारण आए दिन लोग फिसल कर चुटहिल होते रहते है। कई बार नगर पालिका में शिकायत की पर समस्या का हल नही हो सका।
फोटो 25:::अमित कुशवाहा
2-अमित निवासी मुन्नी का अड्डा ने बताया कि मोहल्ले में हमेशा जलभराव बना रहता है। नालियोें की साफ-सफाई न होने से पानी की निकासी ठीक से नही हो पाती जिससे अक्सर मोहल्ले की गलियों में पानी भरा रहता है।
फोटो 27:::प्रेमवती
3-सरैया रोड निवास प्रेमवती का कहना है नई आवादी में गलियां कच्ची और प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है । राहगीरों को आने जाने में परेशानी होती है। खाली प्लॉटों में पानी भरा रहता है जिससे मच्छरों के प्रकोप से डेंगू औ मलेरिया जैसी बीमारियों से वार्ड निवासी ग्रसित हैं।
फोटो 28:::शांति स्वरूप
4-सराय दयानत निवासी शांति स्वरूप ने बताया कि बरसात के दिनों में तालाब के आसपास बने मकानों में गंदा पानी भर जाता है। जिससे मकान कमजोर हो रहे हैं। गली में पत्थर रख कर निकलना पड़ता है । कई बार तो फिसल कर लोग चुटहिल हो जाते है।
वर्जन
मामला संज्ञान में है कि सराय दयानत में कुछ मकान नीचे होने के कारण पानी भर जाता है । जिसको निकालने के लिए पालिका ने पंप लगवा दिए है । स्थाई समस्या का समाधान जल्द करवाने का प्रयास भी किया जा रहा है।-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ