फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accidents have increased due to fog

काल बना कोहराः कानपुर, बांदा, फतेहपुर समेत तमाम जिलों में वाहन आपस में भिड़े

Thu, 21 Dec 2017 12:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
Road accidents have increased due to fog
गुरुवार को कई जगह हुए सड़क हादसे
यूपी में घने कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण छाई धुंध से कानपुर, फतेहपुर, कानपुर देहात, बांदा समेत आसपास के कई जिलों में हाईवे पर जा रहे वाहन आपस में भिड़ गए। अलग-अलग दुर्घटनाओं में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। सुबह फतेहपुर खागा पूर्वी बाईपास साईं मंदिर के पास कोहरे के कारण कानपुर से आ रहे सेल्स टैक्स कमिश्नर की कार ट्रक के पीछे घुस गई। कार सवार कमिश्नर को भी चोटें लगना बताया जा रहा है। खागा कोतवाली पुलिस ने उन्हें हरदों अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


कानपुर के महाराजपुर पुरवामीर में कोहरे की वजह से सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क पर कई गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। जिसकी वजह से 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा। कानपुर घाटमपुर के धर्मपुरबम्बा में डम्फर और ट्रक की टक्कर से एक की मौत की सूचना है। ये दुर्घटना भी कोहरे की वजह से हुई है। कोहरे के कारण सुबह कानपुर घाटमपुर से हमीरपुर रोड पर चलने में असुविधा होने के कारण एक ट्रक डंपर से टकराया। यह घटना नौबस्ता हमीरपुर रोड पर गल्ला मंडी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। किसी भी व्यक्ति के आहत होने की कोई सूचना नहीं है कोहरे में सड़क न दिखने के कारण ट्रक रोड पर खड़े डंपर में टकराकर अनियंत्रित हो गया था। जिसमें ड्राइवर सुरक्षित है। घने कोहरे के कारण कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिकन्दरा विधानसभा के उपचुनाव में अपर पुलिस अधीक्षक निरीक्षण करने जा रहे थे। गाड़ी में गनर समेत 3 लोग थे। सभी बाल-बाल बच गए। बांदा में  घने कोहरे में पुलिया से टकराकर डीसीएम पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि ड्राइवर घायल है। जसपुरा के पास ये गुरुवार सुबह की घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed