{"_id":"5d7faaaf8ebc3e015369ed2c","slug":"road-accident-on-kanpur-sagar-highway-woman-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर सागर हाईवे पर अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर सागर हाईवे पर अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, नवविवाहिता की मौत
Mon, 16 Sep 2019 09:08 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर सागर हाईवे में कस्बा कबरई में पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर एकाएक आए अन्ना जानवर से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में पति के साथ पीछे बैठी नवविवाहिता उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महोबा जिले के कस्बा कबरई के मोहल्ला विशालनगर निवासी संगीता (24) पत्नी रामअवतार रविवार की देर शाम किसी कार्य से अपने पति के साथ बाइक से महोबा आ रही थी। तभी कस्बा कबरई में पेट्रोल पंप के समीप बाइक अन्ना जानवर से टकरा गई। जिससे महिला उछलकर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
हेलमेट न होने से सिर पर गंभीर चोटें आने पर पति उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संगीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। मृतका के पति ने बताया कि उसकी शादी चार माह पहले 12 मई को हुई थी। अन्ना जानवर से बाइक टकराने से दुर्घटना हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।