फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident on Agra-Lucknow Expressway, 14 people injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, तीन कारें आपस में टकराईं, 14 लोग घायल 

Tue, 16 Mar 2021 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Mar 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Road accident on Agra-Lucknow Expressway, 14 people injured
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक कार टायर फटने से मंगलवार सुबह करीब सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई। पीछे से आ रही दो कारें एक-एक कर कुछ अंतराल के बाद क्षतिग्रस्त कार से टकराकर पलट गईं। हादसे में 14 लोग घायल और चुटहिल हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस और यूपीडा गश्ती दल ने एम्बुलेंस से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा। शेष घायलों का मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया। नई दिल्ली साकेत नगर निवासी  विनोद कुमार (48) पुत्र देव, अपनी पत्नी श्रुति (45), बेटी ममता (20) रामकोला निवासी रिश्तेदार कलानाथ (52), अनन्या (3) के साथ कार से गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के गोवा गांव के पास पहुंचते ही टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पांचों लोग घायल हो गए। उसी समय पीछे से आ रहे जिला शामली कोतवाली शामली गांव लिलोन निवासी अजय (28) पुत्र सोराज सिंह की कार भी क्षतिग्रस्त कार से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में उनके साथ मनोज (55) पुत्र हरिपाल, अंश (32) पुत्र मनोज, यशपाल (45) पुत्र चंदगीराम, और नरेशचंद्र (43) पुत्र खजांन सिंह भी थे। इसके बाद जिला रायबरेली कोतवाली मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार (40) शत्रुघ्न सिंह की कार भी जा टकराई। कार को शुभ (32) चला रहे थे।


साथ में अर्चना (32) और प्रिया (30) भी थीं। यूपी 112 पुलिस के जयप्रकाश, और यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी कृपाल सिंह ने गंभीर रूप से घायल विनोद, स्वाती, ममता, कलानाथ, अनन्या को मेडिकल कॉलेज भेजा। हालत गंभीर होने पर यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। शेष जो लोग चुटहिल और घायल हुए उन्हें मौके पर उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। तीनों कारों को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed