{"_id":"5e7720048ebc3e77a45ba82a","slug":"road-accident-in-unnao-one-dead-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, मासूम की मौत, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य व उनकी पत्नी-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, मासूम की मौत, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य व उनकी पत्नी-बेटी घायल
Sun, 22 Mar 2020 02:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Mar 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। उन्नाव जिले में अजगैन थाना क्षेत्र के पंछी विहार के पास सड़क पार कर रहे बच्चे को टक्कर मारते हुए कर खंती में पलट गई। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। जबकि कार सवार संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल, उनकी पत्नी व बेटी घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी मुकेश लोधी का सात वर्षीय बेटा मोनू शौच के लिए पंछी विहार के सामने सड़क पार कर रहा था।
इसी दौरान कानपुर से लखनऊ जा रहे संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल आरके गुप्ता की कार ने बालक को टक्कर मार दी। घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार खंती में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
कार सवार आरके गुप्ता (45), उनकी पत्नी रेखा गुप्ता (40) व बेटी घायल हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दूसरी कार से अपर स्वास्थ्य निदेशक व उनके परिवार को लखनऊ भेजा है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।