फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in Unnao: Mini bus overturned on expressway, one dead, 32 injured

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर पलटी मिनी बस, एक की मौत, 32 लोग घायल

Sat, 20 Apr 2024 12:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Apr 2024 12:01 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। मिनी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि 32 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
road accident in Unnao: Mini bus overturned on expressway, one dead, 32 injured
उन्नाव में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा से जौनपुर जा रही बारातियों से भरी मिनी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सबलीखेड़ा गांव के पास चालक की झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह बच्चों सहित 32 लोगों को चोट आई है। 17 घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यूपीडा ने बारातियों के फैले सामान को किनारे कर यातायात बहाल कराया। इस दौरान करीब एक घंटे में यातायात सामान्य हो पाया। 
विज्ञापन


हरियाणा राज्य के जिंजौली खरसेरा निवासी बलवंत सिंह के पुत्र रोहित जो कि गुड़गांव में रहकर नौकरी करता है। उसकी बारात शनिवार को जौनपुर जा रही थी। दूल्हे की गाड़ी आगे निकल चुकी थी। पीछे मिनी बस से 32 बाराती आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते जा रहे थे। बस गुड़गांव निवासी साहिल (36) चला रहा था। एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सबलीखेड़ा गांव के पास चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई और एक्सप्रेस-वे की नीचे चली गई।
विज्ञापन

घटना से यात्रियों में की पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के साथ बांगरमऊ और बेहटामुजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नौ एंबुलेंस से सभी घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से जंजौली खरसेरा निवासी राकेश का पुत्र दिव्यांश (15), महावीर का पुत्र रंजीत (20), सोनीपत निवासी मनोज की पत्नी ज्योति (32), अनूप सिंह का पुत्र जुगेंद्र (35), रामदीन का पुत्र रोहतास (38), दिल्ली के बावन निवासी निजाम की पत्नी पिंकी (33), बहादुरगढ़ के रणधीर सिंह का पुत्र मनोज (36), दलबीर का पुत्र सागर (36), वीरेंद्र की पत्नी सोनिया (34), जिंजौल सोनीपत निवासी प्रदीप की पत्नी ममता (38), गुड़गांव निवासी जयवीर का पुत्र साइले (17), प्रदीप (42) उनकी पत्नी ज्योति (39), जगवेंद्र की पुत्री निशा (25), अनूप सिंह का पुत्र राकेश (32), जागेश्वर का पुत्र गिरीश (33), दिल्ली निवासी जीत सिंह का पुत्र नीरज (26), महिपाल का पुत्र रविंद्र (36) और भिवानी निवासी राकेश का पुत्र सोनू को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वहीं दूल्हा रोहित का भतीजा गुरमीत (5) पुत्र दिनेश की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि बस में कुल 32 सवारियां थी। जिसमें सात बच्चे थे। सात बच्चों में एक को चोट आई है। बाकी सब सुरक्षित हैं। सीएचसी से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed