{"_id":"5dd915888ebc3e54e561a186","slug":"road-accident-in-unnao-eight-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: तेज रफ्तार कार ने वैन में मारी टक्कर, भागने के प्रयास में आठ लोगों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: तेज रफ्तार कार ने वैन में मारी टक्कर, भागने के प्रयास में आठ लोगों को किया घायल
Sat, 23 Nov 2019 04:57 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Nov 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने विपरीत दिशा में सड़क किनारे खड़ी वैन में टक्कर मार दी। वैन के पास खड़े चालक अशोक पुत्र सतगुरु निवासी शेरपुर खुर्द घायल हो गया।
टक्कर मार कर भागने के प्रयास में कार चालक ने बाइक सवार संतोष पुत्र शिवप्यारे निवासी ग्राम मंझरिया कला को रौंदा। उसके बाद रामस्वरूप (42) गिरधारी, उसकी पत्नी रोशनी (40), पुत्र अमित (4), पुत्री बेबी (2) वर्ष को टक्कर मार दी। रामस्वरूप बच्चों को लेकर अस्पताल दिखाने आया था।
वहीं पास में खड़े कस्बा निवासी शुभम के भी चोटे आईं हैं। सभी आठ घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया व आरोपी कार समेत चालक को कोतवाली पुलिस को सौंपा। आरोपी बीती रात अपनी बहन की शादी से वापस घर शाहजहांपुर जा रहा था।