Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in Unnao: Car overturns in fog on expressway, four dead

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से पलटी कार, चार की मौत

Tue, 16 Dec 2025 10:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Dec 2025 10:49 AM IST
सार

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। कार पलटने से उसमें सवार चार लोगों की जान चली गई। टायर फटने से कार 500 मीटर दूरी तक घिसटी।

विज्ञापन
road accident in Unnao: Car overturns in fog on expressway, four dead
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की हवाई पट्टी पर घने कोहरे में सोमवार रात 3:30 बजे तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। किसी वाहन की टक्कर लगने से कार अनियंत्रित हो गई। आगे का दाहिना टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर कार 500 मीटर तक कई बार पलटती हुई चली गई। हादसे में गाजियाबाद के उद्यमी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उनके भतीजे सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन




गाजियाबाद के ए-1102 वीआईपी एड्रेस राजनगर एक्सटेंशन निवासी अशोक अग्रवाल (55) की गाजियाबाद में नमक की फैक्टरी है। वह सुभासपा के व्यापार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के साथ ही न्यूज टीवी 27 चैनल के सीईओ भी थे। अशोक सोमवार शाम 4:30 बजे भतीजे दिल्ली के गोविंदपुर निवासी अभिनव अग्रवाल (20) पुत्र सतीश अग्रवाल, चैनल के डिप्टी सीईओ आकाश गुप्ता (32) पुत्र विनोद और लोकजनशक्ति पार्टी के दिल्ली के महासचिव व चैनल के एसोसिएट डायरेक्टर कानपुर के थाना चकेरी संजीव नगर मोहल्ला निवासी अवनेश उर्फ अवनीश गुप्ता (29) पुत्र रामकुमार के साथ फॉरच्यूनर कार से लखनऊ के लिए निकले थे। कार अभिनव चला रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कबीरपुर खंभौली गांव के पास हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां घना कोहरा होने से कोई वाहन बांयी तरफ से ओवरटेक करते समय टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई और उसका दाहिनी तरफ का आगे का टायर फट गया। इससे कार चला रहे अभिनव गिर गए। इसके बाद कार कई बार पलटते और डिवाइडर से टकराते करीब 500 मीटर दूर तक चली गई। अशोक अग्रवाल सहित तीन लोग कार में ही फंस गए।

सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम और बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने कर्मियों की मदद से कार को किनारे कराया। मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को निकाला जा सका। कार में लगे सभी सात एयरबैग खुल गए थे लेकिन गाड़ी इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कि एयर बैग भी फट गए थे। सीओ संतोष सिंह ने सभी को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे की सूचना पर परिजन मंगलवार को जनपद पहुंचे। पंचायतीराज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी बेटे अरविंद राजभर के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और कोतवाली पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया और एंबुलेंस से गाजियाबाद भिजवाया। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि कोहरा और कार की तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी। बताया कि कार में 51 हजार रुपये, अंगूठी, चेन व मोबाइल फोन सहित जो भी सामान मिला था परिजन को सौंप दिया गया है। हादसे की विस्तृत जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed