फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Mahoba: Uncontrollable car collided with a tree on highway, woman died, four injured

महोबा में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, चार घायल

Wed, 12 Jul 2023 05:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jul 2023 05:30 PM IST
सार

Mahoba News: यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Road accident in Mahoba: Uncontrollable car collided with a tree on highway, woman died, four injured
मृतका चंदा जैन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर बरा नाला के पास तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति, बहू, पुत्र व नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जनपद बांदा के कोतवाली रोड निवासी अनिल जैन (65) अपनी पत्नी चंदा जैन (60), पुत्र अनुज जैन (29), बहू सोनिया (27) व एक वर्षीय मासूम नाती दर्शन जैन के साथ मंगलवार को बलेनो कार से मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ गए थे। वहां जैन समाज की गुरूमाता के दर्शन कर पूरा परिवार कार से घर वापस लौट रहा था। रात करीब एक बजे हाईवे पर बरा नाला के पास कार चला रहा अनुज संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन


जिससे गाड़ी सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चंदा जैन को मृत घोषित कर दिया जबकि पति, बहू, पुत्र व नाती की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर किया गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed