फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in kanpur up, one people died and one injured

भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, बच्चा घायल

Wed, 27 Oct 2021 11:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Oct 2021 11:41 AM IST
सार

महाराजपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
road accident in kanpur up, one people died and one injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरसौल के महाराजपुर में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच वर्षीय बेटा घायल हो गया है। मंगलवार देर शाम शीतलपुर निवासी जगमोहन (35) बाइक से अपने बेटे अनिकेत (5) के साथ घर आ रहे थे।
विज्ञापन


महुआ गांव के पास तेज रफ्तार से सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें जगमोहन व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान जगमोहन की मौत हो गई।
विज्ञापन


बच्चे का इलाज चल रहा है। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। थानाध्यक्ष महाराजपुर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed