फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Kanpur, four Died, two injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार में भिड़ंत, चार की मौत, दो घायल

Tue, 08 Mar 2022 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Mar 2022 11:24 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Road accident in Kanpur, four Died, two injured
बिधनू सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बिधनू-घाटमपुर हाईवे पर कनौडिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात सामने से रहे ट्रक की कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत ही हो गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को हैलट में भर्ती किया गया है। वहीं चालक  ट्रक छोड़कर फरार हो गया। देर रात करीब 11 बजे शिवराजपुर के आठ युवक दिल्ली नंबर की अर्टिगा कार से रमईपुर में एक वलीमा (रिसेप्शन) में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


यहां दो युवकों को उतारने के बाद किसी काम से घाटमपुर की ओर बढ़ गए। तभी मटियारा गांव के पास सामने से आ रहे कुम्हड़ा लदे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज आवाज के साथ कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर खंती में चला गया। चार युवकों की मौके पर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें दो की पहचान शिवराजपुर के उदइतपुर निवासी नितिन (17), संदीप (19) के रूप में हुई है। नितिन परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं घायलों को सीएचसी से हैलट रेफर किया गया है। हादसे के बाद बिधनू से घाटमपुर तक जाम लग गया।

पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराने में कई घंटे लग गए। पुलिस के अनुसार कार के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का नाम बिरखा गिरी पता चला है। शेष मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed