फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road accident in Kannauj, two including bank worker died

यूपी में भीषण सड़क हादसा: खड़े टैंकर में घुसी कार, बैंक कर्मी सहित दो की मौत

Tue, 12 Apr 2022 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Apr 2022 09:01 PM IST
सार

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ। खड़े टैंकर में कार घुसने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Road accident in Kannauj, two including bank worker died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर अलीगढ़ जाते समय खड़े टैंकर में कार घुसने से लखनऊ निवासी बैंक कर्मी और चालक की मौत हो गई। एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। शवों को मिनी पीजीआई सैफई में रखा गया है। लखनऊ के प्रेम बिहार पंपिंग स्टेशन रोड निवासी बैंक कर्मी ओम प्रकाश यादव (40), अलीगंज निवासी चालक शहबाज खालिद (45) बैंक के काम से लखनऊ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए अलीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन


कन्नौज-औरैया बॉर्डर के पास किलोमीटर 132 पर एक कंपनी के सुपरवाइजर हितेंद्र, वीरपुर निवासी कर्मी राजू और इटावा के ऊसराहार के गंगदासपुर निवासी बलराम अन्य कर्मियों के साथ टैंकर से पौधों में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान कार टैंकर में घुस गई। हादसे में ओमप्रकाश, शहबाज खालिद व कर्मी राजू घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे यूपीडा एवं एनसीसी कर्मियों ने बैंक कर्मी व चालक को मिनी पीजीआई सैफई भर्ती कराया, जबकि एनसीसी कर्मी राजू को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ओम प्रकाश व शहबाज खालिद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शवों को अस्पताल परिसर में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed