{"_id":"5d9b6e658ebc3e016d631d7a","slug":"road-accident-in-kannauj-one-died-and-more-than-ten-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, दस से अधिक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, दस से अधिक गंभीर
Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
घायलों का हाल-चाल लेने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में झंडा चढ़ाकर वापस गांव जा रहा ट्रैक्टर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक दर्ज़न युवक घायल हो गए। आधा दर्जन युवकों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
रविवार को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गणपतपुर के लोग दो ट्रैक्टरों में सवार होकर ग्राम पिडारीखेड़ा रोहलिन थाना तालग्राम में झंडा चढ़ाने आए थे। यहां से झंडा चढ़ाने के बाद वापस लौट कर गांव जा रहे थे, जैसे ही वह ग्राम करमुल्लापुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।

हादसे में ग्राम गणपतपुर निवासी ग्राम राजकुमार सिंह उर्फ पप्पू (55) पुत्र भारत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुधीर पुत्र पूरन सिंह, मोहर सिंह पुत्र राधेश्याम, रवि कुमार पुत्र दिनेश, सुधीर पुत्र देशराज, अविनाश पुत्र रामतीर्थ, गुड्डू पुत्र देवराज, हरिनारायण पुत्र रामपाल, अभिषेक पुत्र आलम सिंह, अभिषेक पुत्र सुरेश, उमेश पुत्र मूलचंद, विनय कुमार पुत्र रक्षपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस से सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मामले की जानकारी पाकर एसडीएम गौरव शुक्ला अस्पताल पहुंच गए और घायलों की स्थिति को देखा। उन्होंने चिकित्सकों से गंभीर रूप से घायल युवकों को तत्काल रेफर करने को कहा। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुधीर और मोहर सिंह को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई व रवि, सुधीर, अविनाश,गुड्डू व अभिषेक को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
मार्ग दुर्घटना की जानकारी पाकर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह राजपूत अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामूली रूप से घायल युवकों को रेफ़र किए जाने पर पर कड़ी आपत्ति जताई। चिकित्सक द्वारा उन्हें बताया गया कि गंभीर रूप से घायल युवकों को ही रेफ़र किया गया है। इसके बाद भाजपा नेता ने घायलों का हालचाल लिया और फिर वहां से चले गए।