{"_id":"616ff6c95476921fec205866","slug":"road-accident-in-kannauj-inspector-died-driver-injured-after-car-overturns-on-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से दरोगा की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से दरोगा की मौत, चालक घायल
Wed, 20 Oct 2021 04:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Oct 2021 04:31 PM IST
सार
कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार सवार दरोगा की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्सप्रेस-वे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दरोगा की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया है।
इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी दरोगा राजकिशोर (44) लखनऊ के विभूति खंड थाने में तैनात थे। बुधवार को वह कन्नौज विवेचना में आए थे। एक्सप्रेस-वे पर चालक को नींद आने से कार ग्राम सलेमपुर के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में दरोगा की मौत हो गई जबकि चालक शिव शंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को सैफई में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार हो रहा है। दरोगा की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।