{"_id":"5ec569338ebc3e904c798e84","slug":"road-accident-in-kannauj-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: बाइक की टक्कर से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: बाइक की टक्कर से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Wed, 20 May 2020 11:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तालग्राम में भाइयों के साथ खेल रही सात साल की बालिका को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक चालक भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने तेराजाकट-तालग्राम मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा कर लोगों को शांत कराया।
तालग्राम थानाक्षेत्र के निकवा गांव निवासी पप्पू गिहार की पुत्री रिया (7) अपने भाई लबुआ, कालिया के साथ बुधवार रात करीब आठ बजे अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी तालग्राम की तरफ से आर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारी दी, जिससे रिया गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने तेराजाकेट-तालग्राम मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। जाम की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा व दरोगा स्वदेश कुमार ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और शव को कब्जे में लिया। बालिका की मौत से मां सोनम का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस बाइक चालक का पता लगाने में जुटी है।