{"_id":"5dd90cf48ebc3e54df1394e0","slug":"road-accident-in-hardoi-three-people-died-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर
Sat, 23 Nov 2019 04:17 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Nov 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम नोमलिकपुर के निकट ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की सीधी भिड़ंत हो गई । घटना के बाद दोनों वाहन पलट गए। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार सुनील (35) पुत्र रामसेवक, विश्वनाथ सिंह (20) पुत्र रमेश यादव और विमल कुमार (35) पुत्र मुन्नालाल निवासीगण गदुआपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार सुनील का पुत्र पुष्पेंद्र (12), भाई सुशील (45) और गांव निवासी नरेंद्र (32) पुत्र मेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ट्रॉली में सवार लोग अपने गांव गदुआपुर से गेहूं पिसाने के लिए बिलग्राम जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।