{"_id":"5fce74238ebc3e41b56b0a19","slug":"road-accident-in-hardoi-three-died-and-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, बरातियों की कार खड़े ट्रक में घुसी, तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, बरातियों की कार खड़े ट्रक में घुसी, तीन की मौत, पांच घायल
Tue, 08 Dec 2020 06:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर सोमवार देर रात सिरदार नगर के निकट बरातियों से भरी कार खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के बहनोई सहित पांच लोग घायल हो गए।
घायलों ने बताया कि चालक नशे में था और कोहरे में उसे ट्रक नहीं दिखा। शाहजहांपुर के तिलहर निवासी सुनील कुमार पुत्र रामलड़ैते की बरात रविवार को लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसनापुर गई थी। दूल्हे के कुछ रिश्तेदार सोमवार रात हसनापुर से किराये की कार से वापस तिलहर आ रहे थे।
देर रात हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर सिरदार नगर के निकट कार सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक अखिलेश (40) पुत्र मनोहर लाल, देवेंद्र (25) पुत्र रामेश्वर दयाल और सुनील कुमार (33) पुत्र सुबेदार निवासी ग्राम सहमापुर थाना कटरा बाजार जनपद शाहजहांपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूल्हे के बहनोई दिनेश (50), उसके भाई आशीष (30), पुत्रगण अयोध्या निवासी दुंबलाकरीम थाना कटरा बाजार, दूल्हे के मौसा छोटेलाल (47) पुत्र मुंशीलाल और उनका पुत्र आकाश (18) व शिवम (17) पुत्र राजाराम निवासीगण ग्राम सहमापुर थाना कटरा बाजार शाहजहांपुर घायल हो गए। पांचों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार को शवों को पोस्टमार्टम कराया गया।