{"_id":"5d5b8a688ebc3e899c0598e4","slug":"road-accident-in-hardoi-one-died-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक घायल
Tue, 20 Aug 2019 11:32 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के हरदोई जिले मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम उधरनपुर के पास की है। हादसे में बाइक सवार सचिन (28) निवासी मियांपुर गोटिया जनपद जिला शाहजहांपुर की मौत हुई है।बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक एक ढाबे में जा घुसा।
ढाबे का चौकीदार घटना में घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।