फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Road accident in Hardoi: Innocent Died in collision of two bikes, three injured

हरदोई में सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 20 Jun 2023 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jun 2023 07:48 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Road accident in Hardoi: Innocent Died in collision of two bikes, three injured
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के सवायजपुर में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर थाना क्षेत्र में पांडेयपुर गांव के मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें तीन साल के बालक की मौत हो गई। वहीं, देवर-भाभी सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सवायजपुर सीएचसी भेजा। थाना बेहटागोकुल के ग्राम चिमनी निवासी मोहित (25) मंगलवार को बाइक से भाभी बबिता (25), भतीजे अर्पित (3), पुत्र अजय व भतीजी गुड़िया (8 माह) के साथ थाना सवायजपुर के मरकड़ा गांव में भागवत कथा व भंडारा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

विज्ञापन


कटरा-बिल्हौर हाईवे पर पांडेपुर मोड़ के पास रूपापुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गुड़िया को छोड़कर सभी घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया निवासी विशाल (26) भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भिजवाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुमार ने बताया कि गंभीर घायल अर्पित (3) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, तीनों गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक कोतवाल विजय शुक्ला ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed