{"_id":"5eaab92c57ab3d263e207444","slug":"road-accident-in-hardoi-death-of-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: डीसीएम ने साइकिल में मारी टक्कर, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: डीसीएम ने साइकिल में मारी टक्कर, वृद्धा की मौत
Thu, 30 Apr 2020 05:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने दो साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। घटना में एक साइकिल पर पुत्र के साथ बैंक से लौट रही वृद्धा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर हालत में परिजन वृद्धा को लेकर उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात डीसीएम चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजौरा निवासी रूपरानी (75) पत्नी महावीर राठौर मंगलवार को अपने पुत्र अर्जुन लाल के साथ साइकिल से ग्राम शाहपुर चमरहा में स्थित बैंक आफ इंडिया गई थी। विधवा पेंशन निकालने के बाद वह साइकिल से ही अर्जुन के साथ वापस अपने गांव जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान बांगरमऊ की ओर से आ रही डीसीएम ने अर्जुन की साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में अर्जुन बाल-बाल बच गया, लेकिन रूपरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान उधर से गुजर रहे छोटे लाल (60) पुत्र रामवीर निवासी बल्लापुर की साइकिल में भी डीसीएम ने टक्कर मार दी। रूपरानी और छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला भेजा और वहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ ले जाते समय रूपरानी की रास्ते में ही मौत हो गई। लखनऊ पहुंचने पर रूपरानी को मृत घोषित कर दिया गया तो परिजन देर रात शव लेकर सीएचसी संडीला पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अर्जुन की तहरीर पर अज्ञात डीसीएम चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।