{"_id":"5df3885e8ebc3e880a638929","slug":"road-accident-in-hamirpur-eight-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में आठ लोग घायल
Fri, 13 Dec 2019 06:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 13 Dec 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर से मरीज लेकर परिवार के साथ जा रही कार को हाईवे में जवाहर नाले के पास सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना से हाईवे में कुछ देर के लिए जाम लग गया। हमीरपुर के मौदहा निवासी सुशीला (80) के पैर का आपरेशन कराने वह अपने परिवार के साथ कानपुर गई थीं। शुक्रवार को सुशीला अपनी बहू उपमा (48), धीरज (30) व चालक छोटू के साथ कार से घर आ रही थीं।

Trending Videos
तभी जवाहर नाला के पास मुख्यालय की ओर से जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी कार सवार सिसोलर थानाक्षेत्र के लेवा गांव निवासी अतुल (26), बिधनू थानाक्षेत्र के कडरी निवासी गुड्डी (30), उसका पुत्र विवेक (12), बहनोई राजेश (35) व पुष्पेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। हाईवे में हुई घटना से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।
घायलों को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। हाईवे में हुई घटना से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।